कैल्शियम किन किन खाद्य पदार्थों में पाया जाता है ?


कैल्शियम मज़बूत दांतों की वृद्धि एवं उनकी देखभाल तथा इसके अलावा हमारी हड्डियों, तंत्रिकीय क्रियाओं तथा मांसपेशियों के सिकोड़ने की प्रक्रिया में काफी फायदेमंद होती है। 


इसके अलावा शरीर में विभिन्न प्रकार के हॉर्मोन और खनिज पदार्थ छोड़ने की क्रिया में भी कैल्शियम काफी बड़ी भूमिका निभाता है।


इन खाद्य पदार्थों में पाया जाता है कैल्शियम


अनाज में : गेहूँ, बाजरा व रागी।


जड़ व कंद में : नारियल का गुड़, शकरकंद (रतालू)।


दूध व दूध के सभी पदार्थ जैसे दही,पनीर वगैरह


दालों में : मूँग दाल, राजमा, सोयाबीन, चना, मोठ।



हरी सब्जियों में : कढ़ी पत्ता, पत्ता गोभी, अरबी के पत्ते, सुरजने के पत्ते, मैथी, मूली के पत्ते, पुदीना हरा, धनिया, ककड़ी, सेम ग्वारफली, गाजर, भिंडी, टमाटर।


मेवों में : मुनक्का, बादाम, पिस्ता, अखरोट व तरबूज के बीज।


फलों में : नारियल, आम, जामफल, सीताफल, संतरा, अनन्नास।



मसालों में : अजवाइन, जीरा, हींग, लौंग, धनिया, कालीमिर्च, तिल आदि।


ये सभी प्राकृतिक रूप से कैल्शियम प्रदान करने वाले तत्व हैं। ये पदार्थ तुरंत शरीर द्वारा अवशोषित कर लिए जाते हैं।


माँ का दूध नवजात शिशु के लिए सर्वोत्तम कैल्शियमयुक्त रसायन है, जो उनमें कैल्शियम की पूर्ति और रोगों से मुक्ति दिलाता है।


शरीर को प्रतिदिन 0.8 से 1.3 ग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है।



Post a Comment

Previous Post Next Post