दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से समापन, जिला पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों की सक्रियता को सराहा


बुरहानपुर - दिनांक 25/10/2020 को प्रतिमा विसर्जन एवं रावण दहन कार्यक्रम को पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से समापन कराने पर पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्रीमान राहुल कुमार लोढा ने ड्यूटी में लगे सभी बल की हौसला अफजाई करते हुये समस्त बल को शाबाशी दी है । 


आर ए पी टी सी से 45 , नगर सैनिक से 78 , फॉरेस्ट गार्ड से 15 एवं एस ए एफ और जिला पुलिस बुरहानपुर को मिलाकर कुल 425 जवानों के द्वारा अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया गया । 


रात्रि 12 बजे से पुलिस का बल कन्ट्रोल रूम पहुँच चुका था जहाँ पर रक्षित निरीक्षक राधा यादव द्वारा बल का वितरण किया गया. 



नगर पुलिस अधीक्षक श्री बी पी वर्मा एवं कोतवाली थाना प्रभारी निरी गिरवर सिंह जिलोदिया द्वारा मूर्ति विसर्जन होने वाले घाट का बारी बारी निरीक्षण किया गया । 


रात्रि 12 बजे के बाद ही मूर्तियां विसर्जन के लिये आना शुरु हो गई थी , कुछ प्रतिमाएँ सुबह जल्दी घाट पर पहुंची और दिनभर विसर्जन का कार्यक्रम चलता रहा । 


मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम शासन की गाईडलाईन के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा । 


शाम 5 बजे तक बुरहानपुर एवं देहात की कुल 205 मूर्तियाँ का विसर्जन हुआ जिसमें राजघाट पर 51 , हतनूर घाट पर 35 , नागझीरी घाट पर 05 , शाहपुर थाना क्षेत्र में 38 , खकनार में 85 , नेपानगर में 09 , विसर्जित हुई , विसर्जन जारी है , निम्बोला में दिनांक 26/10/2020 को 38 मूर्तियां विसर्जित होंगी । 


विसर्जन कार्यक्रम के बाद पुलिस बल को रावण दहन कार्यक्रम में व्यवस्था बनाये रखने के लिये लगाया गया जहां बुरहानपुर पुलिस द्वारा अपने कर्तव्य का निर्वहन किया गया एवं रावण दहन कार्यक्रम को सुचारु रुप से समापन कराया ।


Post a Comment

Previous Post Next Post