जिला केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन बुरहानपुर की नई कार्यकारिणी घोषित अध्यक्ष- श्री मनोज अगनानी एवं सचिव- शरद जैन बनाये गये


बुरहानपुर - जिला केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन बुरहानपुर की कार्यकारिणी का सत्र 8 मार्च को समाप्त हुवा था तय समय पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा चुनाव समिती की घोषणा की गई जिसमें श्री अजय खन्ना तथा श्री गोरधन भाई श्रॉफ को चुनाव अधिकारी बनाया गया । 


चुनाव समिति द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई फार्म जमा करने की अवधि पश्चात कोरोना महामारी के कारण 22 मार्च से लॉक डाउन लगने के कारण चुनाव प्रक्रिया स्थगित की गई । 


अनलॉक 4 की घोषणा होते ही चुनाव समिती द्वारा पुनः शासन से अनुमति प्राप्त कर प्रक्रिया को प्रारंभ किया गया ।प्रक्रिया पूर्ण होते ही चुनाव समिति द्वारा सभी पदों पर अन्य कोई नाम नही होने से बाकी बचे हुवे पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया ।


निर्वाचित पदाधिकारी


1 अध्यक्ष- श्री मनोज अगनानी


2 उपाध्यक्ष-श्री शांताराम महाजन


3 सचिव- शरद जैन


4 कोषाध्यक्ष-श्री ऋषिराज गुजराती


5सन्गठन सचिव-श्री शेख नसीम


6सहसचिव- श्री आदेश पाटीदार


7मीडिया प्रभारी- श्री रविंदर खरबंदा


8 पी आर ओ- श्री रामलखन यादव


 चुनाव अधिकारी श्री अजय खन्ना एव गोरधन श्राफ के कुशल नेतृत्व में चुनाव समिति द्वारा निर्विघ्न निष्पक्ष पूरी प्रक्रिया सम्पन्न की। निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।


Post a Comment

Previous Post Next Post