दलिया यानी सेहत का खजाना. दलिये का सेवन आपके स्वास्थ्य को कई तरह से फायदा पहुंचाता है. दलिया विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होता है. इसके अलावा इसमें लो कैलोरी और फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. दलिया एक ऐसा आहार है जो आपके शरीर में सभी पोषक तत्वों की मात्रा को पूरा करता है. सुबह में दलिया खाने से दिनभर के लिए जरूरी सभी तत्व पूरे हो जाते हैं.
प्रतिदिन दलिये के सेवन से होने वाले फायदे -
◆ वजन घटाने में -
आज की जीवन शैली के कारण मोटापा कई तरह की बीमारियों को दावत दे रहा है लेकिन अगर आप हर दिन एक कटोरी दलीया खाते हो तो आपका वजन घटता है दलीया में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जिससे खाने से पैट अच्छी तरह से भर जाता है जिस के कारन हम अधिक भोजन करने से बच जाते है
◆ हड्डिया मजबूत बनाने में -
दलीया में केल्सियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है बढ़ती उम्र के साथ हड़िया कमजोर हो जाती है लेकिन दलिया का सेवन करते रहने से जोड़ो की दर्द की समस्या नहीं होती है ये दोनों ही मिनिरल्स हमारे शरीर की हड्डिया मजबूत बनाने में बहुत ही सहायक है और अपना शरीर बहुत ही ऊर्जावन रहेगा
◆ हीमोग्लोबिन बढ़ाए -
आयरन की कमी से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है। हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में कमजोरी और थकान की शिकायत आम हो जाती है। दलिया आयरन का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बैलेंस करता है। इसके अलावा दलिया शरीर के तापमान और मेटाबॉलिज्म को भी सही मात्रा में बनाए रखता है।
◆ ब्रेस्ट कैंसर से बचाव -
दलिये का सेवन महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से बचाता है। आजकल यह महिलाओं में होने वाली सबसे बड़ी समस्या बन गई है। साबुत अनाज चाहे वह दलिया हो या कुछ और उसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जिससे ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका कम होती है।
◆ डायबिटीज में उपयोगी -
शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए मिनिरल का खाने में सेवन करना बहुत जरूरी है। दलिया में मैग्नीशियम (Magnesium) का भरपूर मात्रा होती है। इस मिनिरल से लगभग 300 से भी ज्यादा तरह के एंजाइम बनाए जा सकते है। खासकर ऐसे एंजाइम जिसकी मदद से हम इंसुलिन को बना सकते है। नाश्ते में दलिया का सेवन करने से टाइप – 2 डायबिटीज होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
◆ कब्ज से राहत -
यदि आप कब्ज की समस्या से जूझ रहें हैं तो दूध वाला दलिया आपकी परेशानी को दूर करेगा। दलिया में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन को ठीक रखने में मदद करता है और कब्ज से बचाता है। नियमित दलिया खाने से पेट में कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
◆ ऊर्जा बढ़ाए -
दलिया में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन पाया जाता है जो हमारे शरीर में ज्यादा ऊर्जा बनाने में मदद करती है जिसके कारण आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करते हैं और जल्दी थकते नहीं है । आज के इस आधुनिक युग मे ज़्यादातर बड़े खिलाड़ी भी अपने दिन की शुरुवात दलिया से ही करते हैं ताकि उन्हें दिन भर खेलने की ऊर्जा मिलती रही ।
◆ स्वस्थ पेट के लिए -
पेट को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के आहार और पेय पदार्थ का सेवन किया जा सकता है, उन्हीं में से एक दलिया भी है। दलिया में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो पेट को साफ करने का काम करता है। इससे कि पेट की विभिन्न तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं । इसलिए, दलिया के फायदे पेट के लिए माने जा सकते हैं।
◆ सूजन करे कम -
कई बार चोट लगने की वजह से या किसी बीमारी की वजह से शरीर में सूजन आ जाती है। इस अवस्था में आपको तेल मसाले युक्त भोजन का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए क्योंकि यह भोजन सूजन को और भी ज्यादा बढ़ा देता है । इस अवस्था में दलिया बहुत ही काम की चीज होती है क्योंकि दलिया में मौजूद फाइबर इस सूजन को कम करने में सहायता करता है ।