कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं है ? और इस वजह से कई सरकारी योजनाओं में आवेदन करने के बाद भी आपको उसका लाभ नहीं मिल पा रहा ?
नकली आधार सुनकर आपका चौंकना स्वाभाविक है, पर ये सच है कि आधार भी नकली हो सकता है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि आधार से जुड़ी सेवाएं देखने वाली अथॉरिटी यूआईडीएआई कह रही है।
यूआईडीएआई का कहना है कि हर 12 डिजिट वाला नंबर आधार नहीं होता है। बहुत हद तक संभव है कि आपको आधार नंबर के नाम पर कोई फेक नंबर बता दिया गया हो। इसलिए अथॉरिटी किसी भी आधार नंबर को वेरिफाई करने की सुविधा उपलब्ध कराती है।
आपका आधार कार्ड असली है या नकली, अब एक क्लिक पर पता कर सकेंगे। यह सुविधा UIDAI ने https://resident.uidai.net.in/aadhaarverification वेबसाइट पर दी है। इसमें आधार नंबर भरकर पता चल जाएगा कि जो आधार नंबर उनको मिला है वो सही है या नहीं। इसमें आधार कार्ड वाले की उम्र का 10 साल का अंतर का रिकॉर्ड भी होगा। असली-नकली आधार को आप ऐसे चेक कर सकते हैं....
आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाएं। इसके अलावा आप सीधे https://resident.uidai.gov.in/verify पर भी विजिट कर सकते हैं।
इसके बाद My Aadhaar सेगमेंट के आधार सर्विसेज सेक्शन में वेरिफाई (Aadhaar Verify) आधार नंबर पर क्लिक करें।
यहां एक आधार वेरिफिकेशन पेज खुलेगा, आपको एक Text Box दिखाई देगा जहां आपको अपना आधार नंबर डालना होगा।