शुगर के मरीजों के लिए यह जानकारी ज़रूरी है कि उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए -
शुगर में क्या खायें -
- फलों में - आप सेब, अनार, अमरुद, जामुन, खरबूजा, बेल का फल, पपीता, नाशपाती, संतरा, चेरी और मौसमी फल खाइये| अपने दिन की शुरुआत आप फल खाकर ही कीजिये और कोशिश कीजिये कि फल भी सीमित मात्रा में ही खाये जायें
• सब्जियों में - करेला, नींबू, आंवला, तोरई, ककड़ी, घीया, सीताफल, लौकी, मेथी, शलजम, पालक, बथुआ, ग्वाल की फली, शिमला मिर्च, गाजर, सरसों का साग, मूली, फूल गोभी, बंद गोभी, टमाटर ये सब सब्जियां खा सकते हैं
• मधुमेह के रोगी को लो ग्लाइसिमिक इंडेक्स वाली चीज़ें खानी चाहिए, ये वह चीज़ें होती हैं जो धीरे-धीरे ही ग्लूकोज में परिवर्तित होती हैं और इन्सुलिन को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती| इनमें हरी पत्तेदार सब्जियां, अंडे का सफ़ेद भाग, ब्राउन राइस, सोया, काला चना, मूंग दाल, मशरूम, पालक, गाजर, और राजमा आदि आते हैं|
• लो ग्लाइसिमिक इंडेक्स वाली चीज़ें धीरे ग्लूकोज में बदलती हैं जिसकी वजह से देर तक पेट भरा रहता है और रोगी की शुगर नहीं बढ़ने देतीं
• मसालों में - मैथी, दालचीनी, अजमोद, हल्दी, लहसुन, पुदीना लीजिये| लहसुन आप कच्चा भी खा सकते हैं और 1 चम्मच मैथी रात को एक गिलास पानी में डालकर रख दें और सुबह इस पानी को पियें, मैथी शुगर में बहुत लाभकारी है
• ड्राई फूड्स में - बादाम, अखरोट, सूखे मेवे खा सकते हैं। रोजाना 4 बादाम और 2 अखरोट खाने की आदत डालिये
• दूध से बनी चीज़ों में - लो फैट वाला पनीर, दही, और दूध भी डबल टोंड वाला ही लें| दही में काला नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं, छाछ भी पियें। चाय पीनी है तो फीकी पियें और साथ में फीके या नमकीन बिस्किट ले सकते हैं
• अनाजों में - चोकर वाला गेहूं का आता, काले चने, जौ, राजमा, चना दाल, बाजरा, सत्तू, दलिया, ओट्स, सोयाबीन, साबुत चना खाइये
• जूस में - एलोवेरा का जूस, करेले का जूस, पालक का जूस, खीरे का जूस और आंवला का जूस ले सकते हैं
शुगर में क्या ना खायें -
- सबसे पहले मीठी चीज़ें जैसे – मीठी चाय, चीनी, गुड़, गन्ना, गन्ने का रस, चॉकलेट, आइसक्रीम, शहद, केक, शक्कर को खाना तुरंत बंद कर दें।
• चाय के साथ बिस्किट खाने हैं तो फीके वाले खायें| अगर शुगर अच्छी कण्ट्रोल में है तो नमक वाले बिस्किट खा सकते हैं
• हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीज़ों का कम से कम सेवन करें। हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीज़ें वे होती हैं तो बहुत जल्दी ग्लूकोज में बदल जाती हैं और शुगर का लेवल बहुत अधिक बढ़ा देती हैं इसमें मैदा से बनी चीज़ें, चावल, अंगूर, नूडल्स, पिज्जा प्रमुख हैं, इनका सेवन ना करें
• जूस ना पियें क्यूंकि इसमें बहुत बहुत अधिक शुगर होती है अगर जूस पीना ही है तो सीधा फल खा सकते हैं
• कोल्डड्रिंक और डब्बा बंद जूस में बहुत अधिक शुगर होती है इनसे दूर रहें
• गाढ़ा दूध ना पियें, दूध पीना है तो बिना मलाई वाला और लो फैट वाला दूध पियें
• ब्रेड और मक्का के आटे का सेवन कम कर दें क्यूंकि यह भी हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीज़ों में आते हैं
• तली हुई चीज़ें जैसे समोसा, पकौड़े, पूड़ी, पराठे, कचौरी इनका सेवन भी हानिकारक हैं क्यूंकि ये सभी चीजें कोलस्ट्रोल को बढ़ा देती हैं
• सब्जियों को खाने से पहले भी विशेष ध्यान दें केवल वही सब्जियां खाएं जिनमें शुगर और कार्बोहाइड्रेट कम होता है| आलू, चुकंदर, अरबी, शकरकंद आदि का सेवन बेहद कम मात्रा में करें इन सबमें कार्बोहाइड्रेट बहुत ज्यादा होता है
• नमक का सेवन कम मात्रा में करें क्यूंकि नमक ब्लड प्रेशर को हाई करता है और मधुमेह के रोगियों के पैरों में सूजन की स्थिति पैदा कर सकता है.
नोट- यह पोस्ट शैक्षणिक उद्देश्य से लिखा गया है, यह किसी इलाज का हिस्सा नहीं है अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.
मध्यप्रदेश में नंदी देव की सबसे बड़ी मूर्ति बुरहानपुर में....देखिये वीडियो 👈