खंडवा(शेख़ आदिल)- प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व सिन्धी सेवा संगम ने प्रदेश भर के लगभग 15,000 प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया।
विश्व सिंधी सेवा संगम की महिला शाखा की अध्यक्ष संजना खत्री और जिला प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि कक्षा पहली से बारहवीं तक के होनहार विद्यार्थियों का कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन घर बैठे सम्मान किया गया।
बारहवीं कक्षा वाणिज्य की छात्रा कशिश गुरबानी ने 99.2% अंकों के साथ उत्तीर्ण कर सिन्धी समाज का व खंडवा जिले का नाम रोशन किया था और जिले की प्रावीण्य सूची में परचम फहराया था।विश्व सिन्धी सेवा संगम की अध्यक्ष संजना खत्री व विश्व सिन्धी सेवा संगम मध्यप्रदेश की सह सचिव रीमा तीर्थानी,डॉली रामरखयानी, पुष्पा चंचलानी,पायल गोलानी,रानी तलरेजा,दीपा बलवानी आदि कशिश के घर पहुँची और उस को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर व केक कटवा कर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रा के परिवार व माता पिता और परिवार द्वारा अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की गई।मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करें 👈