स्वच्छता सर्वेक्षण में बुरहानपुर रहा देश मे 14 वें और प्रदेश मे तीसरे स्थान पर जिसका श्रेय केवल सफाई योद्धाओ को ही जाता है - जंगाले


बुरहानपुर - स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में बुरहानपुर को देश में 14वा एवं मध्यप्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जिसके बाद वाल्मिकी संगठन के पदाधिकारियों ने जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले सफाई कर्मी (योद्धाओं) का वार्डो के सेक्टरों मे जाकर स्वागत कर पुष्पमाला से सम्मान किया। 


अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया कि इसका श्रेय केवल और केवल सफाई कर्मियों को ही जाता है। जिनके रात दिन अथक परिश्रम का परिणाम है जिन्होंने शहर को नंबर वन बनाने के लिये निरंतर मेहनत की। 


आज हमने विभिन्न वार्डो मे जाकर कर्मियो का स्वागत कर उनका मनोबल बढ़ाकर हौसला अफजाई की और उनके अच्छे कार्य की सराहना करते हुए उन्हे धन्यवाद दिया। 


जिन सफाई कर्मियो का निगम मे तीन-तीन माह का वेतन रुकने के बावजूद भी लगातर उन्होने अपनी सेवाए दी है वही लोग इस कार्य का श्रेय लेने के असली हकदार है।


 


Post a Comment

Previous Post Next Post