श्री पूज्य सिंधी पंचायत ने चलाया एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान : मास्क और सेनिटाइजर वितरित किये और शपथ ली


खंडवा - श्री पूज्य सिंधी पंचायत ने आज शुक्रवार सुबह एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान के तहत निशुल्क मास्क वितरित किए,वहीं कोरोना से मुक्ति के लिए शपथ भी ली गई।नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट मुख्य अतिथि थे।


श्री पूज्य सिंधी पंचायत के प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि खंडवा के अनेक क्षेत्रों में एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान जारी है।इस महायज्ञ में सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने भी अपनी आहुति दी।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार सुबह 10:00 बजे सिंधी सेवा मंडली सिंधी कॉलोनी से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ,जो 1 घंटे से भी अधिक समय तक जारी रहा। लगभग 800 मास्क वितरित किए गए।इस अवसर पर श्री पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष गेहीराम सीतलानी ने कहा कि यदि एक मास्क लगाने से अनेक जिंदगियां बच जाती हैं तो इसे अनिवार्य रूप से लगाया जाना चाहिए।


नगर निगम आयुक्त श्री भट्ट भी कार्यक्रम में शामिल हुए और अपने हाथों से जरूरतमंदों को निशुल्क मास्क और सैनिटाइजर की बोतलें वितरित की।


श्री पूज्य सिंधी पंचायत के इस कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ खंडवा ओजस ने भी सहभागिता की।क्लब की तरफ से भी मास्क बांटे गए।अध्यक्ष संजना खत्री ने कहा कि शहर के प्रत्येक सकारात्मक गतिविधि में हमारा क्लब सहभागिता करने का प्रयास करेगा।


कार्यक्रम में श्री पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष गेहीराम सीतलानी,उपाध्यक्ष मोहन दीवान, डॉ दिलीप हिंदुजा,विशेष सलाहकार नरेंद्र लधानी मुन्ना भाई,सचिव श्याम हेमवानी,लायन संजय विधाणी,प्रवक्ता कमल नागपाल,राम वासवानी,किशोर लालवानी, मनोहर लाल संतवानी,अमित जिन्दानी,अनिल आहूजा सहित अनेक पदाधिकारी शामिल हुए वहीं नगर निगम से स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी श्री शाहीन खान,जोन प्रभारी श्री जाफर अहमद,एन जी ओ संचालक राकेश साहू,लायंस क्लब खंडवा ओजस अध्यक्ष लायन संजना खत्री,नीलिमा सिंह,रजनी जिंदाणी,हर्षा शर्मा और योगेश सारसर सहित अनेक पदाधिकारी और नगर निगम कर्मचारी शामिल हुए


सिंधी कॉलोनी की विभिन्न गलियों और गरीब बस्तियों में चलाए गए इस कार्यक्रम में लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने और सैनिटाइजर का निरंतर उपयोग करते रहने की समझाइश दी गई।कार्यक्रम का संचालन ज़ोन प्रभारी जाफर अहमद ने किया और आभार प्रवक्ता कमल नागपाल ने व्यक्त किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post