समाजसेवी भगवानदास आरतानी को समाज ने याद किया सिंधु भवन के सपने को साकार करने के लिए लिया संकल्प


खंडवा(कमल नागपाल) - सिंधी समाज का सर्व सुविधा युक्त भवन का सपना जल्द से जल्द साकार हो, ऐसी कोशिश और जिद करने वाले समाजसेवी स्वर्गीय भगवानदास आरतानी की प्रथम पुण्यतिथि पर समाजजन ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें याद किया।


श्री पूज्य सिंधी पंचायत के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि सुबह 9 बजे से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्री पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्री गेहीराम सीतलानी ने कहा कि श्री आरतानी समाज के हर सदकार्य में सक्रिय रहते थे।उनका सपना था कि समाज का स्वयं का एक सर्व सुविधा युक्त भवन हो,जिसमें समाज की विभिन्न गतिविधियां संपन्न की जा सके।



सिंधु भवन परोपकार समिति के अध्यक्ष डॉ दिलीप हिंदुजा ने कहा कि सिंधु भवन के लिए सदैव समर्पित रहे श्री आरतानी की अंतिम इच्छा यही थी।अतः समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस में तन मन धन से सहयोग करना चाहिए यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।डॉ हिन्दुजा ने उपस्थित जनसमुदाय को तदर्थ संकल्प भी दिलाया। वहीं श्री पूज्य सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष नानकराम चंदवानी ने कहा कि समाज सेवा करना अलग बात है और समाज सेवा के लिए अन्य को प्रेरित करना अलग बात है।मैं इस क्षेत्र में मामा की प्रेरणा से ही आया हूं। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ समाजसेवी मनोहर लाल शामनानी,गोपालदास पमनानी,मोहन दीवान,जे पी नथानी,अनिल आरतानी, घनश्यामदास रेवतानी,मनोज तीर्थानी आदि ने अपने विचार रखे और अपनी भावना व्यक्त की।


सभी ने जल्द से जल्द सिन्धुभवन के निर्माण कार्य हेतु तन मन धन से सहयोग देने का संकल्प लेते हुए कार्य को गति देने की बात पर जोर दिया।वहीं ताराचंद जेठवानी,नरेंद्र कुमार लधानी,श्याम हेमवानी,मुकेश चंचलानी,होलाराम चंचलानी,घनश्याम संतवानी,अशोक नावाणी,चंद्रलाल वाधवा,घनश्याम वाधवा,किशोर लालवानी,संजय सभनानी,राम वासवानी,सुनील आरतानी,राजू वाधवा,सिपाही आरतानी,मनोज गेलानी,मनोहरलाल संतवानी,शत्रुघ्न वासवानी,सागर आरतानी,महेश चंदवानी,हरीश मलानी,प्रदीप कोटवानी और महेश पेसवानी,प्रकाश थदानी,अनिल गोलानी,चंदन चावला,चुन्नीलाल नेभनानी,संजय चंचलानी,सेवकराम जिन्दानी,अनिल कोटवानी,संतोष मोटवानी,कमलेश पमनानी,दिनेश गोस्वामी,सहित समाज के अनेक गणमान्य जन शामिल हुए और पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर समाज के पंडित श्याम शर्मा और पंडित गोपाल भारद्वाज भी विशेष रूप से उपस्थित हुए और श्रद्धासुमन अर्पित किए।सभा का संचालन कमल नागपाल ने किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post