नेत्रदान पखवाड़ा’’ संबंधी फोन इन कार्यक्रम का प्रसारण 25 अगस्त को

खण्डवा (शेख़ आदिल) - 20 अगस्त, 2020 - नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक मनाया जा रहा है। ’’नेत्रदान पखवाड़ा’’ पर 25 अगस्त को प्रातः 10 से 11 बजे तक आकाशवाणी भोपाल से सजीव फोन इन कार्यक्रम प्रसारित किया जावेगा। कार्यक्रम प्रसारण के दौरान श्रोता आकाषवाणी के फोन नं. 0755-2660902, 2660903 पर सवाल पूछ सकते है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिरकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने कहा कि सभी आशायें, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को ग्राम आरोग्य केन्द्र में बैठकर रेडियो पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ खुद सुनें तथा गांव के अन्य लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देकर सुनने के लिए प्रेरित करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post