4 व्यक्तियों को संक्रमण मुक्त होने पर जिला अस्पताल से डिस्चार्ज किया


खण्डवा(शेख़ आदिल) - 20 अगस्त, 2020 - गुरूवार को जिला अस्पताल खंडवा के कोविड केयर सेंटर से 4 व्यक्तियों को कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि जिन मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद जिला अस्पताल के कोविड वार्ड से डिस्चार्ज किया गया है, उनमें रामचन्द्र पटेल उम्र 64 वर्ष, भागवती पटेल उम्र 62 वर्ष निवासी मानसिंग मील चौराहा, चम्पालाल उम्र 74 वर्ष निवासी बीड़ एवं साहिद शेख उम्र 32 वर्ष निवासी नर्मदानगर शामिल है। संक्रमण से मुक्त हुए व्यक्तियों द्वारा चिकित्सक, स्टॉफ नर्स और सफाई कर्मी और व्यवस्था की प्रसंषा की गई। अस्पताल के डॉक्टर्स ने संक्रमण से मुक्त हुए व्यक्तियों को 14 दिन होम क्वारंटाईन रहने की समझाईश दी।


Post a Comment

Previous Post Next Post