मास्क नहीं लगाने पर चालान के साथ ही दो मास्क भी मिलेंगे

नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह ने किया "एक मास्क- अनेक जिंदगी" अभियान का शुभारंभ


भोपाल - बगैर मास्क लगाए घर के बाहर निकलने पर नियमानुसार चालान तो होगा ही, लेकिन इसके साथ ही 2 मास्क भी नि:शुल्क दिए जाएंगे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने यह बात अपने निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'एक मास्क- अनेक जिंदगी' अभियान का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर सागर सहित अनेक नगरीय निकायों के प्रचार रथों को रवाना किया।


 


Post a Comment

Previous Post Next Post