बुरहानपुर - देश भर में पिछले 4 से 5 महीने से कोरोना महामारी से देशवासी परेशान हैं। लॉक डाउन की वजह से सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं,सावधानी हेतु सभी त्योहारों व उत्सवों पर प्रतिबंध लगा हुआ है।
प्रतिदिन देश मे हज़ारों लोग संक्रमित हो रहे हैं और सैंकड़ों की मृत्यु भी हो रही है। ऐसे में कोविड-19 महामारी के कारण अपने घर परिवार छोड़कर स्वयं की जान जोखिम में डालकर जमीनी स्तर पर लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर रहने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का आज रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर शिकारपुरा वार्ड क्रमांक 3 में समाजसेवी सुमित वारूडे एवं मित्र मंडल द्वारा रक्षा कवच देकर सम्मान किया गया।
इस शुभ अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता फरजाना दीदी, शारदा दीदी, पुष्पा दीदी, मालती दीदी, सीमा दीदी और वार्ड की सभी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने सुमित वारूडे आदि को रक्षा सूत्र भी बांधा और भाइयों की लंबी उम्र की कामना की व कोरोना देश से समाप्त हो ये ईश्वर से प्रार्थना की।