खण्डवा (कमल नागपाल) -देश विदेश की तरह खण्डवा में भी सिंधी समाज ने सोमवार को थदड़ी पर्व मनाया।
इस अवसर पर महिलाओं ने परस्पर शुभकामनाएं दीं।
श्री पूज्य सिंधी पंचायत के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि प्रतिवर्ष इस पर्व को समाजजन द्वारा धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाता है। ठंडा भोजन ग्रहण किया जाता है। एक दिन पूर्व ही भोजन की व्यवस्था कर ली जाती है। त्यौहार के दिन चूल्हा नहीं जलाया जाता।
उल्लेखनीय है कि यह पर्व वर्ष में एक बार जन्माष्टमी से पूर्व आता है।
यह सिंधु सभ्यता और संस्कृति का त्यौहार है।सभी सिंधी इसे धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ मनाते हैं।
इस वर्ष महामारी के चलते पर्व को घरों पर ही अधिक मनाया गया।सिंधी कॉलोनी,टैगोर कॉलोनी,पदम् नगर,सुमेर नगर,कुबेर नगर आदि सिंधी बाहुल्य क्षेत्रों में पर्व का प्रभाव देखा गया।
महिलाओं ने शीतला माता की पूजा अर्चना की।एक दिन पहले ही महिलाओं द्वारा व्यंजन बना लिए गए।
आटे की मीठी टिक्की,बेसन की रोटी,पूरी,भिंडी,आलू,रायता आदि इसमें शामिल हैं।शीतला माता की विशेष पूजा के बाद भोजन ग्रहण किया गया।
मेडिकल संसार ग्रुप से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करें 👈