खण्डवा (निर्मल मंगवानी) - पर्यावरण संरक्षण एवं जनसेवा का भाव लेकर खंडवा जिले में मिट्टी के गणेशजी बनाने के प्रशिक्षण की प्रथम कार्यशाला आयोजित करके विगत 5 वर्षों से मिट्टी की श्री गणेश जी प्रतिमाओं का निर्माण कर धर्म और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लेकर लोगो को जागरूक कर रहे सराफा बाजार व्यवसाई धर्मेंद्र जौहरी अब तक पाँच हजार से भी ज्यादा लोगों को इस कला का निःशुल्क प्रशिक्षण दे चुके है। यह जानकारी देते हैं शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि श्री जौहरी हजारों की संख्या में गणेश प्रतिमा निःशुल्क भेंट कर चुके है। इस वर्ष कोरोना के कारण कार्यशाला आयोजित नहीं कर पाये। लेकिन पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध धर्मेन्द्र जौहरी द्वारा 151 मिट्टी की प्रतिमा बनाकर परिचितों को नि:शुल्क भेंट की गयी। श्री जौहरी ने प्रसन्नता से बताया कि प्रतिमा छोटी ही सही भक्ति बड़ी होनी चाहिए, माटी प्रतिमा के पूजन से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। मिट्टी में स्वाभाविक पवित्रता होती है इसी भावना को लेकर गणेश प्रतिमा श्रद्धा के साथ घर में स्थापित करें। इधर राष्ट्रीय सिंधी समाज शाखा खंडवा द्वारा भी नागरिकों से आग्रह किया है कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते मिट्टी के गणेशजी की प्रतिमा स्थापित करें एवं विश्व को इस महामारी से शीघ्र मुक्ति मिले ऐसी कामना और प्रार्थना करें।
Tags
खंडवा समाचार