खंडवा - कलेक्टर ने 1 अपराधी को किया जिला बदर


खण्डवा (शेख़ आदिल) 17 अगस्त, 2020 - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर 1 अपराधी को जिला बदर करने के आदेष जारी किए है। जारी आदेष के अनुसार अपराधी लल्ला उर्फ दुर्गाप्रसाद पिता अशोक कनाड़े निवासी छोटा अवार खण्डवा को 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए है। इस अवधि में यह जिला बदर अपराधी खण्डवा जिले के साथ साथ बुरहानपुर, खरगोन, देवास, बैतूल, हरदा, इंदौर जिले की सीमाओं में भी प्रवेश नही कर सकेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post