नागपंचमी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने भोले नाथ की पूजा कर नागों को पिलाया दूध


बुरहानपुर - शनिवार को नाग पंचमी के मौके पर घरों में महिलाओं ने नाग देवता की पूजा-अर्चना की। 


इस मौके पर कई शिव मंदिरों में भी भगवान शंकर की भी आराधना का दौर चलता रहा। 


नाग पंचमी के मौके पर महिलाओं ने गाय के गोबर और पीली सरसों से लेपन कर नाग देवता और गृह देवता को दूध और लावा चढ़ाया। 


पूजा के दौरान गाय के अभिमंत्रित गोबर से रेखा खींचकर नाग देवता के चित्र को उकेरने का कार्य भी महिलाओं ने किया।


कोरोना महामारी के चलते शहर के प्रमुख नाग मंदिरों और शिव मंदिरों में सीमित संख्या में भक्तों ने दर्शन पूजन कर पर्व लाभ लिया । 


शाही किला स्थित शिव मंदिर पर नाग भक्तों ने पूजा अर्चना कर प्रार्थना की इस अवसर पर यहा लगने वाला मेला कोरोना वायरस महामारी के चलते स्थगित किया गया है।  


सतियारा घाट स्थित नाग मंदिर में भी भक्त दर्शन पूजन के लिए पहुंचे।  


कोरेाना वायरस महामारी होने के चलते सभी त्यौहारो को सामूहिक एंव सार्वजनिक रूप से मनाऐ जाने पर जिला प्रशासन के द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है ताकि ऐसे आयोजनो पर होने वाली भीड भाड से बचा जाकर कोरोना महामारी से भी बचा जा सके।


Post a Comment

Previous Post Next Post