बुरहानपुर - राज्य सरकार के निर्देश से प्रति रविवार लॉक डाउन किया गया है,जिले में भी इसका पूर्ण असर दिखाई दिया।
कलेक्टर के आदेश से आज मदिरा दूकानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहा और ड्राई डे घोषित किया गया।
आयुष विभाग द्वारा कंटेन्मेंट क्षेत्रों में काढ़े के वितरण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम द्वारा संक्रमित क्षेत्रों का सर्वे एवं संदिग्धों का सैंपलिंग लेने का कार्य किया जा रहा है।
इस बीच स्वास्थ्य विभाग के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह वर्मा ने जिले में कोरोना की स्थिति को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया -
Tags
स्वास्थ्य समाचार