क्यों मकड़ी के जालो का घर में होना माना जाता है अशुभ ?

बार-बार सफाई के बाद भी अगले दिन फिर से घर में जाले देखने लगते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है. 

जिस घर में मकड़ी के जाले होते हैं उस घर की सारी खुशियों पर ग्रहण लग जाता है।

ज्योतिष के अनुसार जिस भी घर में मकड़ी के जाले लगे  हो और उन्हें साफ ना किया जाए तो घर परिवार में दरिद्रता अपने पैर पसारने लगती है।  घर परिवार ही नहीं दुकान ऑफिस में भी जाले लगना शुभ नहीं होता इन स्थानों पर जाले लगे होने के कारण धन के आगमन में रुकावट पैदा होती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां शुरू हो जाती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर की दीवारों पे छत पर मकड़ी के जाले लगे रहते हैं उन्हें साफ नहीं किया जाता तो वहां धन की कमी हमेशा बनी रहती है या धन होने के बाद भी खर्च होने लगता है ऐसे घर में परिवार के लोग चाहे जितना धन कमालें लेकिन बचत नहीं होती। जहां ऐसे जाले रहते हैं वहां लक्ष्मी निवास नहीं करती हैं शास्त्र भी कहता है की देवी महालक्ष्मी उसी घर में कृपा बरसाती है जहां पूरी तरह से साफ सफाई रहती है।

वास्तु के अनुसार आपके घर में जाले से नकारात्मक ऊर्जा आती है परिवार के सदस्य रोग ग्रस्त होने लगते हैं लोगों के मन में कार्यों को लेकर नकारात्मक विचार आने शुरू हो जाते हैं।

परिवार के लोगों का दिमाग मकड़ी के जाल की तरह उलझा रहता है उनकी सोचने की क्षमता कम हो जाती है हमेशा तनावग्रस्त रहते हैं लाख प्रयास करने के बाद भी कोई सफलता हासिल नहीं होती।

मकड़ी के जाले हैं जो आपके कार्य में बाधा उत्पन्न करते हैं इससे आपके घर पर दुर्भाग्य का साया मंडराने लगता है मकड़ी का आपके बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव डालता है तो अगर आपके घर में भी जाले लगे हैं तो इन्हें तुरंत हटा लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post