बुरहानपुर - स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिकृत रूप से मिली जानकारी के अनुसार आज रात 9:40 आई रिपोर्ट में 05 कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आयी हैं।
इन 05 पॉज़िटिव रिपोर्ट में 03 महिला एवं 02 पुरुष सम्मलित हैं।
इन 05 पॉज़िटिव में ग्राम मेलचुका,धामनगांव बोरसल,आमगांव,इकलारा और टीटगांव आदि क्षेत्रों के संक्रमित मिले हैं।
इस प्रकार अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 464 पर पहुंच गयी है।
जिसमें से 418 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
अब तक 23 मरीजों की मौत हो चुकी है।
अब कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीज की संख्या 23 हो गयी है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विक्रम सिंह वर्मा ने दी जानकारी.