बुरहानपुर - दिनांक 26 जुलाई की शाम को मुखबीर की सूचना पर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह लौवंशी द्वारा श्री राहुल कुमार लोढा पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर को सूचना से अवगत कराया ।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक टीम का गठन किया गया, जिसमें उनि सतीश ध्रुवे , प्रआर . चन्द्रकांत महाजन , आर . सचिन , शैलेन्द्र , गणेष एवं मंगल को शामिल किया गया । असीरगढ की तरफ से आने वाली गाडियो को चेक करते समय टाटा कंटेनर क्र यू पी 70 एफ टी 9453 को रोका गया तो वाहन में बैठे चालक क्लीनर व अन्य तीन व्यक्तियों ने भागने का प्रयास करने लगे जिसे पहले से ही मुश्तैद टीम ने दबोच लिया ।
जब कन्टेनर को खोलकर देखा तो उसमें 30 गौवंश ( बैल तथा केडे ) पाये गये जिसमें 03 गौवंश ( बैल तथा केडे ) मृत अवस्था में मिले तथा शेष 27 जीवित अवस्था में मिले ।
पकडे गये आरोपियों से नाम पता पूछताछ करने पर ड्रायवर असलम पिता अकबर आलम निवासी खलासी लाईन कीटगंज जिला ईलाहबाद ( यूपी ) , क्लीनर अली मेहफूज पिता मो . निजाम निवासी राज मोहल्ला कीटगंज जिला ईलाहबाद ( यूपी ) अन्य भोलू पिता हमीद निवासी सराय फरह थाना फरह जिला मथुरा ( यूपी ) एवं राजू पिता मो . सईद निवासी पुर्द नगर थाना सिकन्दरा राउ जिला मथुरा ( यूपी ) का होना बताया ।
उनके पास से गौवंश परिवहन से सम्बन्धित कोई कागजात नहीं मिले ।
जिससे अपराधियों पर 4,6,9 गौवंश वध प्रतिशेध अधिनियम 2004 एवं 11 ( घ ) पशु क्रूरता अधिनियम 2012 की धारा पर कार्यवाही की गई ।
आरोपियों से ट्रक जप्त किया गया एवं जीवित पशुओं को गौशाला भिजवाया गया ।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह लौवंशी , उनि सतीश ध्रुवे , प्रआर चन्द्रकांत महाजन , आर . सचिन , शैलेन्द्र , गणेष एवं मंगल की सराहनीय भूमिका रही ।