बुरहानपुर - अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यक्रम " शिक्षा सार्थी " अंतर्गत भरतिया परिवार के सहयोग से सरस्वती शिशु मंदिर, ग्राम जैनाबाद के 145 छात्र एंव छात्राओं को शिक्षण सामग्री (नोटबुक - रजिस्टर, कंपोज) का वितरण किया गया एंव जरूरतमंद छात्र एंव छात्राओं को स्कूल यूनिफार्म के लिये नकद राशी प्रदान की गई, साथ ही साथ न्यामतपुरा स्थित शा. माध्यमिक विधालय के 60 जरूरतमंद छात्र एंव छात्राओं को भी शिक्षण सामग्री वितरण की गई।
इस अवसर कार्यक्रम में उपस्थिति अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय संयोजक - म. प्र. श्री महेन्द्र कुमार पारीक ने बताया की अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यक्रम " शिक्षा सार्थी " अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच मंच, शाखा - बुरहानपुर द्वारा इसी सत्र में 6000 हजार नोटबुक का वितरण किया जायेगा, जिसका शुभारंभ आज किया गया है, कार्यक्रम में ताप्ती ग्राम भारती, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी भट्ट, श्री सुनिल कुमार जी भरतिया, सिद्धी मिरंका, रिद्धी भरतिया के अलावा शाला परिवार के प्राचार्य एंव शिक्षक एंव शिक्षिकाएं उपस्थिति थी।
Tags
बुरहानपुर समाचार
