विश्व पर्यावरण दिवस पर ताप्ती सेवा समिति ने किया बीज दान अभियान



बुरहानपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से "बीज दान अभियान" आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति सदस्यों ने विभिन्न फलदार, छायादार एवं देशी प्रजातियों के वृक्षों के बीज दान किए तथा शहरवासियों से भी बीज दान करने और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान समिति पदाधिकारियों ने कहा कि एक छोटा सा बीज भविष्य में विशाल वृक्ष का रूप लेकर पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा स्वच्छ वायु प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को बीजों के संरक्षण, संग्रहण एवं दान के प्रति जागरूक होना चाहिए।

ताप्ती सेवा समिति ने नागरिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि आम, जामुन, नीम, पीपल, बरगद, इमली, आंवला एवं अन्य उपयोगी वृक्षों के बीजों को नष्ट होने से बचाकर उनका संग्रह करें और समाजहित में दान करें, ताकि वर्षा ऋतु में उनका उपयोग पौधारोपण एवं हरियाली बढ़ाने के कार्यों में किया जा सके।

समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण की दिशा में छोटे-छोटे प्रयास करेगा तो आने वाले समय में बुरहानपुर को अधिक हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकेगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षों के संवर्धन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत संरक्षक राजीव खेड़कर सचिव धर्मेंद्र सोनी उपाध्यक्ष मंसूर सेवक उपाध्यक्ष अत्ताउल्लाह खान रियाज उल हक अंसारी राजीव हुसैन अंसारी मोहन दलाल डॉक्टर युसूफ खान अरुण जोशी महाराज विनय पनीवाला विजय राठौड़ राजेश भगत आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post