भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मध्यप्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई।
प्रदेश महामंत्री श्री मनोज लाघवे ने बताया कि बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल , मोर्चों के प्रभारी श्री मनोरंजन मिश्र तथा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और किसानों के हितों के लिए कार्य करने पर विशेष चर्चा की गई। पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे गांव-गांव तक पहुंचकर किसानों से संवाद स्थापित करें और उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी दें।
बैठक में कहा गया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार किसानों के कल्याण और समृद्धि के लिए लगातार कार्य कर रही है।
किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के प्रत्येक किसान तक पहुंचाने के लिए संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।
Tags
भोपाल समाचार
