टेलीमेडिसिन से दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक होंगे लाभान्वित- स्वप्निल वानखेड़े, कलेक्टर

टेलीमेडिसिन परियोजना का कलेक्टर वानखेड़े ने किया शुभारम्भ:

अप्रावा एनर्जी के सहयोग से स्वदेश संस्था ने सीएमएचओ को सौंपे 16 कम्प्यूटर सिस्टम मय अन्य उपकरणों के साथ

दतिया @Medicalsansarnews.com/ Datia>>>>>>>>>>>>>> संवेदनशील व नवाचारी कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े के निर्देशन व अभिनव, अनूठी पहल के तहत जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में अप्रावा एनर्जी (Apraava Energy)एवं स्वदेश ग्रामोत्थान समिति के सहयोग से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु टेलीमेडिसिन परियोजना का शुभारंभ व कम्प्यूटर सामग्री सुपुर्दगी कलेक्टर बंगला के सभागार में किया गया।

मुख्य अतिथि व अध्यक्ष का उद्बोधन

टेलीमेडिसिन शुभारंभ व कम्प्यूटर सामग्री सुपुर्दगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री स्वप्निल वानखेड़े कलेक्टर दतिया ने संबोधित करते हुए टेलीमेडिसिन से जरूरतमंद मरीजों को दूरस्थ अंचल में सहजता से स्वास्थ्य परामर्श, सेवाएँ मुहैया हो सकेंगी। अध्यक्षता करते हुए अप्रावा एनर्जी के वाइस प्रेसिडेंट श्री एस. सरदार जी ने परियोजना व अप्रावा एनर्जी प्रयासों के बारे में व्यापक जानकारी देते हुए तकनीकि के माध्यम से जरूरतमंदों को स्थानीय स्तर पर सेवाएँ प्राप्त हो सके यह सराहनीय प्रयास।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री वानखेड़े ने कहा कि टेलीमेडिसिन परियोजना ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस पहल के माध्यम से मरीजों को जिला मुख्यालय या बड़े अस्पतालों तक जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही ऑनलाइन परामर्श की सुविधा मिल सकेगी। बाल कल्याण समिति सदस्य रामजीशरण राय ने सफल व प्रभावी संचालन करते हुए जिला प्रशासन व अप्रावा की अभिनव पहल की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि डॉ. बी.के. वर्मा ने टेलीमेडिसिन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित स्वास्थ्य संस्थाओं में आने वाले मरीजों को परामर्श व उचित सलाह दी जावेगी। विशिष्ट अतिथि श्री अनिल शाह जनरल मैनेजर अप्रावा ने भविष्य में भी सहयोग करने की बात कही। स्वदेश संस्था के पीयूष राय ने समय समय पर परियोजना के तहत स्वास्थ्य संस्थाओं में सहयोगात्मक निगरानी की जाने की बात कही ताकि प्रदत्त संसाधनों का बेहतरीन उपयोग हो सके और अधिक से अधिक जरूरतमंद लाभान्वित हो सके।

शुभारंभ कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर अप्रावा एनर्जी के श्री सोनसिंह यादव, श्री पुष्पराज सिंह, श्री गौरव प्रामाणिक, श्री रविशंकर व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी श्री अजय गुप्ता जिला लेखा प्रबंधक, श्रीआशीष खरे, श्री कुलदीप व श्री बलदेव राज बल्लू, श्री कुंजबिहारी गोस्वामी, फैमिली हेल्थ इंडिया के श्री अशोककुमार शाक्य, स्वदेश संस्था के श्री सरदार सिंह गुर्जर,  श्री पीयूष राय, श्री बलवीर पाँचाल, श्री शिवम बघेल, श्री भूपेंद्र कुशवाहा आदि अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

परियोजना के अंतर्गत अप्रावा व स्वदेश संस्था द्वारा चयनित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कम्प्यूटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी, प्रिंटर तथा आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। जिससे मरीजों की जांच, परामर्श और उपचार की प्रक्रिया सरल, सहज एवं प्रभावी हो सकेगी। विशेषज्ञ चिकित्सक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मरीजों की स्थिति का आकलन कर उचित सलाह देंगे।

इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना से विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं एवं दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को लाभ मिलेगा। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।

आयोजकों ने किया अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया गया। उक्त जानकारी पीयूष राय सचिव, स्वदेश संस्था दतिया ने दी।

Swadesh NBO/CSO

We are an NGO registered in Datia since 1995. We are a rights based Civil Society organization working for the effective administration of the civil society and bringing forth the justice to the common people.

Post a Comment

Previous Post Next Post