संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

बुरहानपुर। समाज सुधार और स्वच्छता के महान प्रेरणास्रोत संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती जिला बुरहानपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। यह आयोजन हर वर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन हरीश नारायण जी चंदेल, अध्यक्ष, शिव धोबी रजक समाज ट्रस्ट, जिला बुरहानपुर के नेतृत्व में किया गया। संपूर्ण समाज “गोपाला गोपाला देवकी नंदन गोपाला” के उद्घोष के साथ एकत्रित हुआ और सामूहिक रूप से संत गाडगे महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर समाज के लोग माँ ताप्ती के पावन तट राजघाट, बुरहानपुर में एकत्रित हुए। कार्यक्रम में संत गाडगे महाराज के जीवन, उनके स्वच्छता अभियान, समाज सुधार, अंधविश्वास उन्मूलन एवं सेवा भाव पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के उत्थान और स्वच्छता के लिए समर्पित कर दिया।

समाज की माँ ताप्ती के प्रति गहरी आस्था को दर्शाते हुए कार्यक्रम में ताप्ती सेवा समिति संयुक्त रूप से शामिल हुई। समिति अध्यक्ष सरिता भगत ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संत गाडगे महाराज के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें सचिव रूपेश चौधरी, कोषाध्यक्ष मनोज चंदेल, उपाध्यक्ष पूनम चंदेल, जितेंद्र चंदेल, दिनेश चौहान, नंदकिशोर मोहनलाल चंदेल, केशव चंदेल, निलेश चंदेल, भूपेंद्र वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजजन सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।


Post a Comment

Previous Post Next Post