नशा छोड़ो, जीवन संवारो! मां पोहरादेवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेलफेयर सोसायटी ने घाघरला में दिलाई नशामुक्ति की शपथ ।

बुरहानपुर जिले में समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय मां पोहरादेवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेलफेयर सोसायटी ने रविवार दोपहर ग्राम घाघरला में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

यह संस्था बुरहानपुर जिले की एकमात्र सामाजिक संस्था है जो शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और बाल विकास जैसे क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के उपाध्यक्ष राहुल राठौड़ ने नशा के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “नशा न सिर्फ इंसान को, बल्कि पूरे परिवार को बर्बादी की ओर ले जाता है। नशे की लत बेरोजगारी, अपराध और सामाजिक पतन का कारण बनती है।”

उन्होंने सभी से नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठजन, सरपंच, सचिव, ग्राम सेवक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीणों एवं संस्था के सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post