वेतन बढ़ोतरी को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन, मांगे पूर्ण नहीं होने पर जल्द बुरहानपुर बंद किया जाएगा - बुरहानपुर मजदूर यूनियन

बुरहानपुर । उद्योग नगर क्षेत्र के विभिन्न कारखानों में कार्यरत श्रमिकों ने सोमवार को संयुक्त जिला कलेक्टर कार्यालय में आकर वेतन बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन किया। मजदूरों का कहना है कि विगत 18 माह से सभी का बढ़ा हुआ वेतन कारखाना मालिक दे नहीं रहे हैं।

बुरहानपुर मजदूर यूनियन अध्यक्ष ठाकुर प्रियांक ने बुरहानपुर के कारखाने में कार्यरत समस्त श्रमिक आक्रोशित हैं कि उन्हें सरकार द्वारा बढ़ाया गया वेतन प्राप्त नहीं हो रहा है बारंबार कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन देने के पश्चात भी मजदूरों की सुनवाई नहीं हो रही है। पूरे उद्योग नगर के कारखानों को विगत 10 दिनों से बंद रखा गया है और अगर मजदूरों की मांगे पूर्ण नहीं होती है तो बहुत जल्द बुरहानपुर बंद का आह्वान किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post