पारीक महिला मंडल, बुरहानपुर द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

बुरहानपुर -* पारीक महिला मंडल, बुरहानपुर द्वारा स्थानिय अर्वाचीन इंडिया स्कूल में 6 से 9 वर्ष 10 से 12 वर्ष एंव 13 से 15 वर्ष आयुवर्ग के लगभग 80 छात्र एंव छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार 2100 रूपये, द्वितीय पुरस्कार 1100 रूपये एंव 6 से 9 वर्ष के आयुवर्ग के छात्र / छात्राओं को 1100 - 1100 रूपये के दो पुरस्कार प्रदान किये गये।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में श्रीमती निलम मित्तल एंव श्रीमती विज्ञा उपाध्याय थी, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र एंव छात्राओं को गिफ्ट हेम्पर एंव प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

इस अवसर पर अर्वाचीन इंडिया स्कूल की प्राचार्य श्रीमती दीप्ती पोडियन का मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी तरूण पारीक द्वारा स्वागत किया गया।
पारीक महिला मंडल की पदाधिकारि एंव सदस्य स्वाती पारीक, स्नेहा पारीक, कविता पारीक, अर्चना पारीक, मिनल पारीक, सुरभी पारीक, मोना पारीक, पूजा पारीक, मंजू पारीक प्रमुख रूप से उपस्थिति थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post