बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार की चेतावनी - सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने व लाइक फॉरवर्ड करने वालों के खिलाफ होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई

बुरहानपुर :- बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार की ओर से सभी नागरिकों से अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्टों को न शेयर करें, न लाइक करें और न ही फॉरवर्ड करें किसी को आहत हो धार्मिक और जातिगत भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली सामग्री से पूरी तरह बचें।

सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी पूर्वक करें और समाज में शांति बनाए रखने में सहयोग दें एसपी देवेन पाटीदार ने चेतावनी दी हैं की अगर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की गतिविधियों को अंजाम देता है तो अंजाम देने वालों के खिलाफ बीएनएस और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की सोशल मीडिया सेल लगातार ऐसे भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्टों पर नजर रख रही है प्रत्येक थाना स्तर पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से क्षेत्र में ऑनलाइन गतिविधियों पर सतत निगरानी की जा रही है यदि आपके संज्ञान में ऐसी कोई पोस्ट या गतिविधि आती है तो तुरंत नजदीकी थाना में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल को सूचित करें जागरूक बने सुरक्षित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post