पुलिस व सीडब्ल्यूसी के समन्वित प्रयासों से बनाएंगे बाल हितैषी वातावरण

सीडब्ल्यूसी ने किया कोतवाली का भ्रमण

चाइल्ड फ्रैंडली कॉर्नर की स्थिति देखी

दतिया @Medicalsansarnews.com>>>>>>>>>>>> मध्यप्रदेश शासन व पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार थानों में चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नर स्थापित किए जाने हैं। जिले की कोतवाली में संचालित चाइल्ड फ्रैंडली कॉर्नर की स्थिति व प्रदान की जाने वाली सेवाओं/ सुविधाओं को जानने के उद्देश्य से बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट शक्ति प्राप्त न्यायपीठ) दतिया द्वारा जिले में संचालित कोतवाली थाना में आकस्मिक भ्रमण कर वास्तविक स्थिति जानने जानने का प्रयास किया। आवश्यक सुझाव भी समिति ने दिए।

भ्रमण के दौरान बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कल्पना राजे बैस, रामजीशरण राय, कृष्णा कुशवाहा, संतोष तिवारी एवं वैभव खरे ने किशोर न्याय अधिनियम-2015, लैंगिक हिंसा से बालकों का संरक्षण अधिनियम-2012 एवं बाल अधिकारों पर पारस्परिक व्यापक संवाद कर जानकारी दी।

नगर निरीक्षक धीरेंद्र मिश्रा ने समिति के साथ समन्वय कर बालकों के हितार्थ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। संवाद में अध्यक्ष कल्पना राजे बैस ने पुलिस द्वारा दस्तयाब बालिकों को प्रस्तुत करते समय दस्तावेजों के जानकारी दी।

समिति सदस्य व बाल अधिकारों व कानूनों के जानकार रामजीशरण राय ने अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप बाल कल्याण समिति की कार्यप्रणाली, समिति द्वारा किए जा रहे प्रयास आवश्यक पहलुओं पर व्यापक जानकारी दी ताकि बाल हितैषी वातावरण निर्मित करने हेतु आवश्यक वैधानिक जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी।

इस अवसर नगर निरीक्षक कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र मिश्रा, आर.आई. सौरभ शर्मा, निरीक्षक रूबी सिंह, साइबरसेल प्रभारी सुधीर शर्मा सहित कोतवाली का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। उक्त जानकारी बाल कल्याण समिति के सदस्य रामजीशरण राय द्वारा दी गई।

Swadesh NBO/CSO

We are an NGO registered in Datia since 1995. We are a rights based Civil Society organization working for the effective administration of the civil society and bringing forth the justice to the common people.

Post a Comment

Previous Post Next Post