बुरहानपुर - इंदिरा कॉलोनी में ताप्ती सेवा समिति के तत्वावधान में एक प्रेरणादायी वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी श्री अता उल्ला खान ने की।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और भावी पीढ़ियों के लिए हरियाली की अमूल्य सौगात छोड़ना था।
समिति अध्यक्ष सरिता भगत ने कहा:
"हमारे पूर्वजों ने प्रकृति को सहेजने का कार्य किया, तभी आज हमें स्वच्छ व सुंदर पर्यावरण की विरासत मिली है। अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस हरियाली की परंपरा को आगे बढ़ाएं। जो पेड़ हम आज लगाएंगे, उनका फल हमारी आने वाली पीढ़ियाँ पाएंगी।"
सचिव धर्मेन्द्र सोनी ने बोध वाक्य दोहराया "पेड़ लगाओ – जीवन बचाओ, भविष्य सजाओ"
"वृक्षारोपण सिर्फ कर्म नहीं, पीढ़ियों के लिए वरदान है।"
इस अवसर पर समिति केश्रीमती सरिता भगत अध्यक्ष संरक्षक राजू खेड़कर सचिन धर्मेंद्र सोनी उपाध्यक्ष प्रेमलता सकेल उपाध्यक्ष मंदसौर सेवक प्रोजेक्ट अध्यक्ष अत्ताउल्लाह खान मोहन दलाल विजय राठौड़ नंदकिशोर वाणी विवेक हकीम मीडिया प्रभारी राजकुमार बछवानी जैकी चढ़ा अजय राठौर आदि लोग मौजूद, सदस्यगण, स्थानीय नागरिक, युवा और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और वृक्षारोपण कर हरियाली के इस संकल्प को साकार किया।
Tags
बुरहानपुर समाचार