गुरु पूर्णिमा पर राजस्थान भवन में हुआ भव्य गुरु पूजन कार्यक्रम , परम पूज्य भरतदासाचार्य जी महाराज को किया गया नमन

बुरहानपुर - आज राजस्थान भवन में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक भावपूर्ण गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परम पूज्य भरतदासाचार्य जी महाराज के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा गुरु पूजा, आरती, पुष्पांजलि व प्रसाद वितरण के साथ उत्सवपूर्ण वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार व गुरुवंदना से हुई। इसके पश्चात गुरु के चरणों में आरती उतारी गई तथा उपस्थित जनों ने उनके जीवनदर्शन व आध्यात्मिक मार्गदर्शन को स्मरण करते हुए श्रद्धा से नमन किया।

इस अवसर पर गुरु की महिमा पर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गुरु न केवल ज्ञान के स्रोत होते हैं, बल्कि वे जीवन को दिशा देने वाले पथप्रदर्शक भी होते हैं। गुरुओं का आशीर्वाद जीवन में अंधकार को दूर कर आत्मप्रकाश की ओर ले जाता है।

कार्यक्रम में महेंद्र कुमार पारीक, डॉ. मनोज अग्रवाल, रामेश्वर मंत्री, कमलनयन लाठ, राम अग्रवाल, हरिप्रसाद लखोटिया,राजेन्द्र जोशी, विष्णु भाई शर्मा सहित अनेक गुरु भक्त श्रद्धा से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ।

गुरु पूर्णिमा के इस अवसर पर श्रद्धा, आस्था एवं आत्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।



Post a Comment

Previous Post Next Post