बुरहानपुर/10 अप्रैल, 2025/-समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि, 33/11 के. व्ही लालबाग उपकेन्द्र का मानसून पूर्व आवश्यक रखरखाव कार्य किये जाने के कारण उपकेन्द्र से निकलने वाले 11 के.व्ही. फिडरों का 11 अप्रैल 2025 वार-शुकवार को समय प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
विद्युत प्रदाय बंद समय - प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक
विद्युत विभाग कार्यपालन यंत्री (शहर) ने जानकारी देते हुए बताया कि, विद्युत संबंधी कार्य के कारण यह क्षेत्र होंगे प्रभावित।
प्रभावित क्षेत्र -
उपकार नगर, रेल्वे स्टेशन, चित्रा टॉकिज, गुलाबगंज, पातोंडा रोड, पारस टॉकिज, शासकीय अस्पताल (लालबाग) चिंचाला सम्पूर्ण क्षेत्र, दत्तमंदिर क्षेत्र उपकार नगर, द्वारकापुरी, लक्ष्मी माता मंदिर, ताप्ती नगर, अमृत नगर, हॉस्पीटल, आदर्श कॉलोनी, बृजधाम कॉलोनी, इन्द्र नगर, तुलसी मॉल क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र इत्यादि क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। कार्य की आवश्यकतानुसार समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
Tags
बुरहानपुर समाचार