बुरहानपुर, मध्य प्रदेश – गुरुवार को बुरहानपुर जिले के नागझिरी रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। एक मकान की दीवार अचानक गिरने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
मलबे से निकालने के बाद पता चला कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान की दीवार से सटी पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई की जा रही थी, जिससे दीवार की नींव कमजोर हो गई। कुछ ही पलों में दीवार भरभराकर गिर गई, और वहां काम कर रहे मजदूर इसके नीचे दब गए।
मृतक मजदूर के परिवार को सूचना दे दी गई है, और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Tags
बुरहानपुर समाचार