बुरहानपुर। राजपुरा के वसुंधरा अपार्टमेंट परिसर में गुरुवार को होलिका दहन के साथ रहवासियों ने नशा मुक्ति का संदेश दिया। जिसमें धुम्रपान, पान, गुटखा, शराब, गांजा सहित अन्य व्यस्न का त्याग कर अन्य प्रीयजन से भी नशे से दूर रहने का आह्वान किया। श्रीमती सरिता भगत ने बताया- होलिका को यह वरदान था कि, अग्नि उसे कभी भस्म नहीं कर पाएगी, लेकिन उसके साथ कोई भी बैठेगा तो वह भस्म हो जाएगा। भक्त प्रह्लाद हरि का सबसे प्रीय भक्त था। जिसे भस्म करने के लिए होलिका ने प्रपंच रचाा और प्रह्लाद को लेकर अग्नि में बैठ गई। हरि का नाम जपते हुए भक्त प्रह्लाद कीे अग्नि देवता ने रक्षा की और होलिका को भस्म कर दिया। उसी के चलते आज इस कलयुग में रहवासियों ने सभी व्यस्न से मुक्ति का संकल्प लिया, जो आज सबसे बड़ी बुराई का रूप ले चुकी है। जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के साथ विवादों से परिवारों में बिखरा हो रहा है। सभी ने संकल्प लिया कि, हम सभी तंबाकू, शराब सहित अन्य नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे। ओरों को भी इससे दूर रखने के लिए प्रेरित करेंगे। महेंद्र शुक्ला महाराज के द्वारा पूजन कर होलिका का दहन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सरिता राजेश भगत, जीतू सदावर्ते, शैलेंद्र खत्री, पार्षद अजय बालापुरकर, टीनू पटेल, योगेश बूटे, श्रीचंद कपूर, योगेंद्र अग्रवाल, मनीष चोपड़ा सहित अन्य उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार