बुरहानपुर - बिजली कंपनी शहर कार्यपालन यंत्री अभिषेक रंजन के अनुसार 33-11 केवी आजाद नगर उप केंद्र का मेंटनेंस कराए जाने के कारण उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी नागझिरी फीडर, 11 केवी आजाद नगर फीडर, 11 केवी गुजराती स्कूल प्रथम, द्वितीय फीडर का 9 मार्च रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
कटौती समय - प्रातः 9 बजे से दोपहर 01 बजे तक
प्रभावित क्षेत्र 👇🏻
उदासीन आश्रम, नागझिरी घाट क्षेत्र, इतवारा क्षेत्र, बंगड़ीवाला क्षेत्र, बैरी मैदान, बुधवारा चौराहा, कादरिया स्कूल, बीबी की मस्जिद, कड़वी बाजार, अख्तर कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर, टीआईटी कॉलोनी, हनुमान साइजिंग, आलमगंज क्षेत्र, सिंधीपुरा गेट क्षेत्र, आजाद नगर चौराहा व ग्रामीण क्षेत्र, केएल लाइन, बड़ी मजार, लोहार मंडी क्षेत्र, सुनार पट्टी, सिंधी धर्मशाला, गुजराती स्कूल, कांच मंदिर, सरदार पटेल कॉलोनी, खैरखानी वार्ड आदि प्रभावित होंगे।
साथ ही रविवार को ही 11 केवी शिकारपुरा फीडर व 11 केवी महाजनापेठ फीडर का सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मेंटेनेंस कराए जाने के कारण -
शंकर टॉकिज, कामेश्वर आईल मिल क्षेत्र, पांडुमल चौराहा, बाई साहब की हवेली क्षेत्र, दौलतपुरा, राजघाट, किला पुलिस लाइन, कसेरा बाजार, पुराना एसपी निवास, शिकारपुरा थाना, गौशाला प्रतापपुरा, कड़वीसा नाला, 100 खोली क्षेत्र अदि प्रभावित होंगे। यहां भी 4 घंटे विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
कार्य की आवश्यकता के अनुसार समय कम ज्यादा भी किया जा सकता है।
Tags
बुरहानपुर समाचार
