आजकल क्यों कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट से हो रही हैं मौतें ? : आइए जानते हैं

आपने अक्सर महसूस किया होगा कि आजकल कम उम्र में हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट से मौतों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. जहां पहले इसे मिडिल एज और बुजुर्गों की बीमारी समझा जाता था, वहीं अब ये बच्चों तक की जान ले रहा है. आइए समझने की कोशिश करते हैं कि युवाओं में दिल की बीमारी से मौत के मामले लगातार क्यों बढ़ रहे हैं, और इनसे कैसे बचा जा सकता है. 

1. अनहेल्दी फूड्स

जंक फूड, ज्यादा तला-भुना खाना और मीठे का ज्यादा सेवन दिल की सेहत को खराब कर सकता है. इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है और धमनियां ब्लॉक हो सकती हैं. 

2. टेंशन और डिप्रेशन

मेंटल स्ट्रेस, टेंशन, डिप्रेशन या एंग्जायटी भी हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट का बड़ा कारण बन सकते हैं. लगातार फिक्र करने से शरीर में कॉर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) का लेवल बढ़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर में इजाफा हो सकता है और दिल पर दबाव पड़ता है.

3. फिजिकल एक्टिविटीज में कमी

रेगुलर एक्सरसाइज न करने से दिल कमजोर हो सकता है. ऑफिस और घर की लाइफस्टाइल में बैठने की आदत से हार्ट की एफिशिएंसी कम हो जाती है. 

4. नींद कम लेना

अगर वर्क प्रेशर, डिप्रेशन या ट्रैवलिंग के कारण आप कम नींद ले रहे हैं, तो ये दिल की सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. 

5. स्मोकिंग और ड्रिंकिंग

स्मोकिंग करना और ज्यादा शराब पीने से ब्लड वेसेल्स नैरो हो जाते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है.

6. डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर

कम उम्र में ही डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां आम हो रही हैं, जो दिल के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती हैं. 

हार्ट अटैक से बचने के उपाय

1. हेल्दी डाइट अपनाएं: 
हरी सब्जियां, फल, नट्स और फाइबर बेस्ड डाइट लें. फ्राइड फूड्स खाने से बचें और प्रोसेस्ड फूड न के बराबर खाएं.

2. रेगुलर एक्सरसाइज करें: 
रोजाना कम से कम 30-40 मिनट तक एक्सरसाइज या वॉक जरूर करें.

3. स्ट्रेस कम करें: 
मेडिटेशन और योग करें ताकि मेंटल पीस बना रहे.

4. स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से तौबा करें: 
शराब और सिगरेट जैसी चीजें दिल की सेहत को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाती हैं, इसलिए इन्हें छोड़ दें

5. रेगुलर हेल्थ चेकअप कराएं: 
वक्त-वक्त पर ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और शुगर का टेस्ट करवाएं।




Post a Comment

Previous Post Next Post