पत्नी ने जनसुनवाई में पति पर लगाए 50 तोला सोना हड़पने का आरोप , बहन से भी की एक करोड़ की धोखाधड़ी

बुरहानपुर :- बुरहानपुर के शिकारपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं ।
यह आरोप मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय जनसुनवाई में पहुंची महिला ने बताया कि उसकी शादी मुंबई में हुई थी पति ने उसके साथ मारपीट कर उसे मायके बुरहानपुर भेज दिया महिला का आरोप है कि पति ने उसका 50 तोला सोना अपने पास रख लिया है पुलिस की मौजूदगी में एक माह में सोना लौटाने का वादा किया था लेकिन अब तक नहीं लौटाया।

इतना ही नहीं पति ने महिला की बहन से एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी भी की है 2024 में शिकारपुरा थाने में दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई गई थी पुलिस ने पति के खिलाफ बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।

पीड़िता के परिजनों ने पति पर कई अन्य आरोप भी लगाए हैं उन्होंने कहा कि पति का किसी अन्य महिला से संबंध है वह बार-बार बहन से पैसे की मांग करता है उसने पत्नी को बच्चों के पालन-पोषण के लिए बार डांसर बनने का दबाव भी बनाया।

शिकारपुरा थाना प्रभारी कमलसिंह पंवार का कहना है कि मामले में पहले से मुकदमा दर्ज है उन्होंने कहा कि शिकायत पर कार्रवाई की जा चुकी है हालांकि, सोना वापस करने संबंधी कोई मामला उनके सामने नहीं आया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post