बुरहानपुर के नेपानगर में बड़ा हादसा, छात्रों से भरी स्कूल बस पलटी, 20 छात्र जख्मी

बुरहानपुर के नेपानगर में बड़ा हादसा हुआ है, जहां छात्रों से भरी एक स्कूल अनियंत्रित होकर पलट गई. इस दुर्घटना में 20 छात्र घायल हुए हैं. हादसे के बाद, ग्रामीणों की मदद से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
इनमें से चार छात्र गंभीर रूप से घायल हुए है. जिन छात्रों को नेपानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

नेपानगर में छात्रों से भारी बस पलटी

हादसे के बाद एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ग्रामीणों की मदद से बस से स्कूली बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है. बस से घायल अवस्था में बाहर निकल रहे बच्चे डरे और सहमे हुए दिखाई दिए।

ड्राइवर मौके से फरार

ताजा जानकरी के अनुसार दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से फारर हो गया. जिसकी तलाश में पुलिस जूट गई है. वहीं जख्मी बच्चे किस स्कूल के हैं. अब तक मालूम नहीं पड़ पाया है।

ड्राइवर पर होगी कार्रवाई

पुलिस थाना प्रभारी ज्ञानु जायसवाल ने बताया कि स्कूल बस 6 बजे रवाना हुई थी. 8 बजे बच्चों का स्कूल था. ड्राइवर लापरवाही पूर्वक गाड़ी चला रहा था. घार नदी के पास गाड़ी पलट गई. हादसे में 19 बच्चे घायल हो गए हैं. 4 बच्चों को रेफर कर दिया गया है. फरार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post