बुरहानपुर :- वन विभाग ने रविवार शाम को मुखबिर की सूचना पर पासी मोहल्ले से एक जर्जर मकान के पास से अवैध 12 बड़े सागौन के लठे जब्त किए गए हैं।
वन विभाग के एसडीओ अजय सागर के नेतृत्व में की गई हैं जानकारी देते हुए कहा कि शाम करीब 5 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी सूचना मिलते ही टीम ने पासी मोहल्ले में छापेमारी की जहां एक जर्जर मकान के पास छिपाकर रखे गए सागौन के लठे मिले हैं ।
अधिकारियों के मुताबिक बरामद किए गए लट्ठे काफी भारी होने के कारण मजदूरों की मदद से इन्हें वन विभाग के वाहनों में लाया गया हैं सभी बरामद लठ्ठों को वन विभाग के डिपो में पहुंचा दिया गया है जहां इनका सही आकलन किया जाएगा विभाग की ओर से यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद की गई लकड़ी कितने घन मीटर है और इसका स्रोत क्या है मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही अवैध लकड़ी तस्करी के इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tags
बुरहानपुर समाचार