बालहित में कार्य करना महत्वपूर्ण- उत्तम सिंह कौरव पूर्व अध्यक्ष CWC

बाल कल्याण समिति (CWC) दतिया ने किया पदभार ग्रहण 
दतिया। राज्य शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम- 2015 के तहत नवगठित बाल कल्याण समिति (CWC) अध्यक्ष श्रीमती कल्पना राजे बैस एवं समिति सदस्य श्री रामजीशरण राय, श्रीमती कृष्णा कुशवाहा, श्री संतोष तिवारी व श्री वैभव खरे ने बाल संरक्षण और देखरेख गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पदभार ग्रहण किया। नवगठित समिति के साथियों साथ ही बच्चों के सर्वोत्तम हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष उत्तम सिंह कौरव, पूर्व समिति सदस्य श्रीमती रश्मि कटारे, श्री भगवान सिंह कुशवाहा, श्रीमती मनीषा गुप्ता, समन्वयक धरती संस्था के श्री एस.आर. चतुर्वेदी ने नवनियुक्त समिति के पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी। 
साथ ही आईसीपीएस से धीरसिंह कुशवाहा, बृजेन्द्र कौरव, हेमंत नामदेव, यशदीप राजपूत, राजीव चौबे, कुश मिश्रा, मनीष शर्मा, आकाश श्रीवास्तव, घनश्याम व कमलेश सहित अन्य स्टाफ साथी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी समिति सदस्य रामजीशरण राय ने दी।

Swadesh NBO/CSO

We are an NGO registered in Datia since 1995. We are a rights based Civil Society organization working for the effective administration of the civil society and bringing forth the justice to the common people.

Post a Comment

Previous Post Next Post