खंडवा को संभाग का मुख्यालय बनाने सांसद ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

बुरहानपुर :- खंडवा को लंबे समय से संभाग का दर्जा दिए जाने की मांग उठ रही है इसे लेकर शुक्रवार को खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने भोपाल में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट कर मांग पत्र सौंपा।

पत्र में आग्रह किया गया कि खंडवा शहर में रेल कनेक्टिविटी बेहतरीन है और यह क्षेत्र के अन्य शहरों की तुलना में अधिक उन्नत है अगर निमाड़ संभाग का गठन कर खंडवा को संभाग मुख्यालय बनाया गया तो यहां के विकास को नई दिशा मिलेगी और लोगों को समस्याओं से राहत मिलेगी उल्लेखनीय है कि खंडवा इंदौर संभाग का हिस्सा होने के कारण अक्सर बजट में उपेक्षित रह जाता है अगर खंडवा संभाग मुख्यालय बनता है तो इसे पर्याप्त बजट मिलेगा जिससे क्षेत्र का समग्र विकास संभव होंगा

इस दौरान नेपानगर विधायक मंजू दादू खंडवा विधायक कंचन तनवे पंधाना विधायक छाया मोरे मांधाता विधायक नारायण पटेल सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे
 
 *सीएम को यह सौंपा पत्र*

मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत खंडवा बुरहानपुर एवं खरगौन जिले का क्षेत्र आता है वर्तमान में इंदौर संभाग होने से शासकीय कार्यों का संपादन इंदौर से होता है इंदौर की दूरी खंडवा से 130 कि.मी., बुरहानपुर से 200 कि.मी.खरगौन से 140 कि.मी. तथा बड़वानी से 180 कि.मी. है इस कारण आम जनता को संभागीय कार्यों में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसी प्रकार खंडवा में निम्नांकित सुविधाएं भी उपलब्ध है

खंडवा जिले में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग प्रसिद्ध तीर्थस्थल है जिसके दर्शनार्थ बड़ी संख्या में श्र‌द्धालु आते है खंडवा में हनुवंतिया पर्यटन स्थल एवं सैलानी ऑकारेश्वर के पास साहसिक पर्यटन स्थल है यह इंदिरा सागर के बैंक वाटर पर स्थित है यह पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते है क्षेत्र में दो ताप विद्युत परियोजना दो जल विद्युत परियोजना एवं अन्य स्थानों पर सोलर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन हो रहा है खंडवा में एक मात्र शासकीय मेडिकल कॉलेज है, जिससे खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन तथा बड़वानी जिलों को स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त है।

खंडवा रेल जंक्शन होने से समीपवर्ती जिलों को अवागमन की सुविधा है जिसमें मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, अजमेर, इंदौर, अकोला, हैदराबाद से सीधी रेल कनेक्टिविटी से जुड़ा है खंडवा में इनकम टैक्स एवं जी.एस.टी. का संभागीय कार्यालय संचालित है खंडवा में हवाई पट्टी होने से वायुयान से आवाजाही हेतु सुविधाजनक स्थान है जिला इंदौर-इच्छापुर-हैदराबाद-बैतूल-खंडवा-बड़ोदरा राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने से आवागमन एवं माल परिवहन में सुविधा होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post