अतिक्रमण पर चला बुलडोजर : नगर निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण पर की सख्त कार्रवाई

बुरहानपुर :- नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर मंगलवार को शहर के जय स्तंभ से लेकर शौकत गार्डन मंडी बाजार इक़बाल चौक गांधी चौक कमल टॉकिज सहित आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चलाई इस दौरान कुछ दुकानों के ओटले तोड़े गए वहीं दुकान के बाहर सड़क पर रखा कुछ सामान जब्त भी जप्त किया।

निगम टीम को कुछ जगह विरोध का सामना भी करना पड़ा लेकिन अफसरों ने बताया कि यातायात व्यवस्थित करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है जो निरंतर जारी रहेगी।

नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी संजय तिवारी ने कहा कि नगर में जगह जगह अतिक्रमण है इसकी शिकायतें सामने आ रही है अव्यवस्थित यातायात के कारण आमजन को आवागमन में परेशानी आ रही है दुकानदारों और हाथ ठेलों के कारण दिक्कतें होती है इसलिए अतिक्रमण हटाए गए वहीं कुछ पर जुर्माना भी लगाया गया।

यातायात सूबेदार नागेंद्र सिंह ने कहा कि कार्रवाई सुरक्षित यातायात के लिए की जा रही है शहर का मुख्य बाजार होने से यहां यातायात व्यवस्थित करना जरूरी है इसलिए नगर निगम के साथ मिलकर कार्रवाई की जा रही है समझाइश के बाद कुछ समय दुकानदार सामान अंदर कर लेते है इसलिए सामान भी जब्त किया जा रह है जिन दुकानों के बाहर बांस पाइप आदि निकले हुए थे उसे भी हटाया गया कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post