चोरी गये 2,50,000 रूपये की डीजे मशीने जप्त करने में पुलिस थाना नेपानगर को मिली सफलता

बुरहानपुर :- दिनांक 22-12-24 को फरियादी इरफान पिता फकिरा खान मुसलमान निवासी एमजीनगर नेपानगर ने रिपोर्ट की थी अज्ञात बदमाश द्वारा उसकी डीजे के गाडी में से डीजे का सामान डीजे की 2 मशीन एन एक्स ऑडियों कम्पनी की 2 मशीन एन लेब कम्पनी की 1 मशीन एनएस प्रो, एक मिक्सर महारानी कम्पनी का 1 डीजिटल करास ओवर महारानी कम्पनी का 2 पार्क लाइट का तथा वाईरिन कुल कीमती 250000 रूपये का चोरी कर ले जाने की सूचना पर थाना नेपानगर पर अपराध क्रमांक 749/24 धारा 303 (2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान माल मुल्जीम की तलाश में मुखबीर तंत्र को सक्रिय कर दिनांक 23-12-2024 को दो संदिग्धों को मोटर साइकल सहित रोक कर पूछताछ कर खकनार थाना क्षेत्र उसारणी के होना बताना एवं यहा आने का कोई संतोष जनक कारण नहीं बताने पर संदेही प्रेम पिता भावसिंग जाति भीलाला एवं संजू पिता प्यारसिंग जाति भीलाला दोनों निवासी उसारणी को अभिरक्षा लेकर हिकमतअमली एवं वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करते दोनों के द्वारा जुर्म स्वीकार करना बताने पर गिरफ्तार कर प्रकटन कथन के आधार पर घटना में चोरी गया मशरूका डीजे का सामान डीजे की 2 मशीन एन एक्स ऑडियों कम्पनी की 2 मशीन एन लेब कम्पनी की 1 मशीन एनएस प्रो, एक मिक्सर महारानी कम्पनी का 1 डीजिटल करास ओवर महारानी कम्पनी का 2 पार्क लाइट का तथा वाईरिन कुल कीमती 250000 रूपये का जप्त किया गया आरोपियों को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर अन्य मामलों में पूछताछ की जावेगी।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल, सउनि सुनिल दुबे, प्र0आर0 315 अमर पवार, प्र0आर0 405 दिलीप धुर्वे. सैनिक जिलेदार, की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post