शक्ति अभिनंदन के तहत जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न


दतिया @Medicalsansarnews.com >>>>>>>>>>>>>>>मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी निर्देशों के पालन में एवं दतिया कलेक्टर श्री संदीप मकान के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिक्षा विभाग, गृह विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, पंचायत विभाग एवं नगर पालिका एवं अन्य विभागों के समन्वय से महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से संपूर्ण जिले में जिला स्तर से ग्राम स्तर तक शक्ति अभिनंदन अभियान का आयोजन किया जा रहा है। 

अभियान के सफल संचालन हेतु कलेक्टर दतिया द्वारा विभिन्न समन्वय विभागों के जिला, खंड एवं परियोजना अधिकारियों को नोडल एवं सहायक नोडल कार्यकारी नियुक्त किया गया है। जिला स्तर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धनंजय मिश्रा को नोडल अधिकारी एवं अरविंद कुमार उपाध्याय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

जिले में संचालित शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत आज दिनांक 4 अक्टूबर 2024 को जिले के समस्त संकुल विद्यालयों एवं महाविद्यालय में महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानून एवं अधिनियमों व नवीन कानूनों बीएनएस, बीएनएनएस पर चर्चा की गई। जिला स्तर शासकीय उत्कृष्ट् माध्यमिक विद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक एवं सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुन्देला कॉलोनी दतिया में शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत  महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानून एवं अधिनियमों व नवीन कानूनों बीएनएस, बीएनएनएस पर चर्चा की गई। 

उक्त आयोजित कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि कमलेश भार्गव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त मुख्य  कार्यपालन अधिकारी धनंजय मिश्रा, श्रम निरीक्षक श्रीमती निशाजहॉ एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अरबिन्द उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव ने महिला एवं बच्चों से संबंधित कानूनों के बारे में चर्चा करते हुये बताया कि किस प्रकार हम एक अच्छे व अपराध मुक्त एवं स्वस्थ्य की स्थापना कर सकते हैं। उनके द्वारा महिला हिंसा मुक्त समाज निर्मित करने के संबंध में प्रतिभगियों  को शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द उपाध्याय ने 02 अक्टूबर 2024 से 11 अक्टबूर 2024 तक आयोजित होने वाले शक्ति अभिनंदन अभियान की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। श्री उपाध्याय ने शासन द्वारा महिलाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों के बारे में विस्तार से बताते हुये कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से विभाग द्वारा प्रत्येक जिले में वन स्टॉप सेंटर जैसी संस्था का संचालन किया जाता है।॥ब जिसमें घरेलू हिंसा से पीडित महिलाओं को चिकित्सा, कानून सलाह, परामर्श, विधिक सहायता, पुलिस सहायता एवं रहने सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाती है। उन्हो्ने कहा कि सुपोषित मानसिकता से ही एक स्वस्थ्य एवं संवेदनशील समाज का निर्माण संभव है। इसके लिए समाज को कपडे नहीं अपनी मानसिकता बदलने की आवश्यकता है। श्री उपाध्याय ने उपस्थित प्रतिभागियों को पोषण से संबंधी विभिन्ना टिप्स भी दिये।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अतिरिक्त‍ मुख्य कार्यपालन अधिकारी धनंजय मिश्रा ने कहा कि शासन द्वारा महिला हितैषी कानूनों और योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने में शासन एवं प्रशासन को प्रत्येक नागरिक के सक्रिय समन्वय की आवश्यकता होती है इसी उददेश्य  से समय समय पर शक्ति अभिनंदन अभियान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरूकता को बढावा दिया जाता है। इसी क्रम में श्रम निरीक्षक निशा जहॉ द्वारा श्रम कानूनों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित विधि परिवीक्षा अधिकारी कुश मिश्रा द्वारा घरेलू हिंसा अधिनियम, पोस्को एक्ट, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई। 

इस अवसर पर विदयालय प्राचार्य, शिक्षकगण, अशासकीय संस्थाओं के प्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी एवं अन्य‍ सदस्य उपस्थित रहे।

Swadesh NBO/CSO

We are an NGO registered in Datia since 1995. We are a rights based Civil Society organization working for the effective administration of the civil society and bringing forth the justice to the common people.

Post a Comment

Previous Post Next Post