बुरहानपुर :- बुरहानपुर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार दोपहर निगम कार्यालय पहुंचकर निगम आयुक्त के कार्यालय के बाहर निचे बैठ जमकर नारेबाजी की उनका आरोप है की प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर भी सफाई कर्मचारियों को काम पर बुलाने और अभद्र भाषा का उपयोग किया है
सफाई कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें 4 माह से वेतन नहीं मिला अगर वेतन नहीं दिया गया और प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी पर कार्रवाई नहीं की गई तो कर्मचारी भूख हड़ताल करेंगे और किसी भी दिन काम बंद हड़ताल कर दी जाएगी इसे लेकर उपायुक्त शैलेष गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया उपायुक्त ने जांच कर उचित कार्रवाई की बात कही है
*अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड*यूनियन की ओर से कलेक्टर एसपी थाना प्रभारी कोतवाली राज्य मानव अधिकार आयोग के नाम उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि नगर निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी गणेश पाटिल हैं जिनका मूल पद सुपरवाइजर का है उनके द्वारा कर्मचारियों को पूजा पाठ करने से रोका जाता है अभद्र भाषा का उपयोग किया जाता है कहा जाता है कि कर्मचारी की मृत्यु के बाद भी अवकाश नहीं दिया जाएगा कुछ कर्मचारी अवकाश लेकर धार्मिक यात्रा पर गए थे लेकिन उन्हें सस्पेंड किया गया सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अवकाश था लेकिन कर्मचारियों को काम पर बुलाया गया इस दौरान अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के प्रदेश प्रचार मंत्री सतीश गोहर जिलाध्यक्ष राजेश कछवाये नगर मनोज करोसिया सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।
अधिकारी को नहीं हटाया वेतन नहीं दिय तो भूख हड़ताल करेंगे
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन प्रदेश संगठन मंत्री कालू जंगाले ने कहा कि पहले भी हड़ताल की गई थी तब हमें 7 दिन का समय दिया गया था आज तक उन समस्याओं का कोई निराकरण नहीं किया गया नए एचओ का व्यवहार ठीक नहीं है महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भी कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दी गई
मंगलवार से भूख हड़ताल इसके बाद काम बंद हड़ताल करेंगे
कर्मचारियों का आरोप है कि तीर्थ पर जाने से पहले छुट्टी का आवेदन दिए जाने के बाद भी कुछ कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया 4 माह वेतन बकाया है वेतन में मिलीभगत भी है कर्मचारियों को 12 हजार की जगह 7 हजार रूपए वेतन ठेकेदार दे रहा है इसकी जांच होना चाहिए बगैर टेंडर किए ठेकेदार डेढ़ साल से काम कर रहा है एक ठेकेदार ने पहले 2 माह का वेतन रोका था जो अब तक नहीं दिया कल समाज के लोगों से शाम 7 बजे तक काम कराया ऐसे अधिकारी को तत्काल नहीं हटाया गया तो हम मंगलवार से भूख हड़ताल करेंगे इसके बाद काम बंद हड़ताल करेंगे 4 माह का वेतन दिया जाए जिनको अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही है उन्हें दी जाए।
उपायुक्त बोले अभद्र व्यवहार किया है तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी
नगर निगम उपायुक्त शैलेष गुप्ता ने कहा यह मामला मेरे संज्ञान में आया है जिससे कर्मचारियों में आक्रोश की भावना जागी है मैं इसे दिखवाता हूं वेतन की प्रक्रिया चल रही है प्रदेश सरकार से चुंगी भी आ गई है जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी सफाई संरक्षकों की तनख्वाह दी जाएगी अगर उनके साथ किसी ने अभद्रता की है तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी वेतन कम देने की भी जांच करवाएंगे।
Tags
बुरहानपुर समाचार