वृद्धजन दिवस पर संकल्प फाउंडेशन द्वारा वृद्धों का किया गया सम्मान

बुरहानपुर - विश्व वृद्ध जन दिवस पर सामाजिक संस्था " सर्व सेवा संकल्प समिति " द्वारा वृद्ध जनों का सम्मान किया गया। 
वृद्धजन हमारे समाज के आधार स्तंभ होते हैं , उनके ज्ञान और अनुभव के अनुपम प्रकाश से हमारा जीवन समृद्ध एवं आलोकित होता है। 
इसी भावना के तहत बुरहानपुर के वरिष्ठ बुजुर्गों का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा शाल,श्रीफल एवं पुस्पगुछ से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संस्था के डॉ मनोज अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्ग हमारी संस्कृति व सभ्यता के ध्वजवाहक हैं तथा इनका सम्मान हम सभी का कर्तव्य है। आइए, अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर हम परिवार एवं समाज के सभी बुजुर्गों के प्रति सम्मान भाव रखने तथा उनकी सेहत व सुरक्षा का ख्याल रखने का प्रण करें।
इस अवसर पर संस्था के सदस्य श्रीमती उमा कपूर,महेंद्र कुमार पारीक,श्रीमती संध्या कदवाने,विजय राठौर,नितेश दलाल,बिट्टू कपूर,धन्नालाल दलाल आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post