बुरहानपुर :- बुरहानपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की अनुशंसा पर बुरहानपुर की विधायक अर्चना चिटनिस को मध्यप्रदेश का चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया गया संगठन पर्व के तहत राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने नियुक्ति की है बता दें कि बुरहानपुर की विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस हैं
इस नियुक्ति पर कई भाजपा नेताओं ने आभार व्यक्त किया इनमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, नेपानगर विधायक मंजू दादू, जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर, महापौर माधुरी पटेल और पूर्व महापौर अतुल पटेल शामिल हैं।
Tags
बुरहानपुर समाचार